फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheduled caste people performed half-naked

Jind News: अनुसूचित जाति के लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people performed half-naked
14जेएनडी31-शहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते अनुसूचित जाति वर्ग के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर में महापुरुषों के नाम से चौक बनाने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पालिका बाजार, बैंक रोड, रामराय गेट, बैंड मार्केट, शिव चौक, रुपया चौक, बतख चौक, एसडी स्कूल होते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास धरनास्थल पर पहुंचा। इसमें शामिल लोगों ने सरकार और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब चौकों के लिए बजट भी मंजूर है तो सरकारी तंत्र क्यों निर्माण रोक रहा है। स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा केवल दिखावा कर रहे हैं। काफी समय से तीनों समाजों के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। कभी कहते हैं कि राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण यहां चौक बनाने की मंजूरी नहीं दे रहा तो कभी अधिकारियों को चौकों पर ले जाकर दिखावा कर रहे हैं। भाजपा और विधायक की मंशा बिल्कुल साफ हो चुकी है। वे अनुसूचित समाज के महापुरुषों के नाम से चौक बनाने में जरा भी रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा के नेताओं से पूछना कि वे आखिर वोट किस उपलब्धि पर मांग रहे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति के रोशनलाल दुग्गल, धर्मपाल सिंहमार, कमल चौहान, ओमनारायण पटवारी, खुशीराम धरौदी ने कहा कि जब तक तीनों चौकों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक उनको धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ईश्वर, सतीश खटक, वजीर मेहरा, रामकिशन, प्रकाश नागर, समत नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

सरकार को लोगों की भलाई से लेना-देना नहीं

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार को लोगों की भलाई से कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा के सत्र में वह जोरदार तरीके से जींद में चौकों के निर्माण की मांग उठाएंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय सरकार में भी जरूरतमंद वर्गों की मांगों को उठायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, महाबीर गुप्ता, प्रमोद सहवाग, महावीर कंप्यूटर, रमेश सैनी, राजू लखिना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed