{"_id":"662977fad5bd32e9230c36ea","slug":"schedule-for-giving-tablets-to-students-continues-jind-news-c-199-1-sroh1009-116163-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों को टैबलेट देने का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों को टैबलेट देने का शेड्यूल जारी
Thu, 25 Apr 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी09: आनंद सहारण।
जींद। ई-अधिगम योजना के तहत दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने का शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि जिन विद्यार्थियों को पिछली कक्षा में टैबलेट मिले थे। उनसे कितनी संख्या में वापस लिए गए हैं। उनकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पीएएल सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देनी होगी।
शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट्स देने के निर्देश भी पत्र में दिए हैं। यह टैबलेट्स प्राथमिकता के आधार पर पहले आओ पहले पाओ के तहत दिए जाएंगे। अगर पढऩे वाला विद्यार्थी कक्षा 10वीं में फेल हो जाता है व वर्तमान विद्यालय की 10वीं कक्षा में ही पढ़ता है तो वह पहले मिले टैबलेट का ही प्रयोग करेगा। इसकी तरह से 11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट्स दिए जाने हैं।
प्रोविजनल एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट्स देते समय विद्यालय अवसर पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगा कि संबंधित विद्यार्थी द्वारा अपना टैबलेट व सिम पुराने स्कूल में वापस कर दिया गया था या फिर टैबलेट चोरी हो जाने की स्थिति में एफआईआर की कॉपी पिछले विद्यालय में जमा करवा दी गई थी। ऐसा विद्यार्थी जिसने कक्षा 11वीं में किसी अन्य विद्यालय में प्रोविजनल एडमिशन लिया है, यदि वह फेल हो जाने के उपरांत वापस अपने पिछले विद्यालय में जाता है तो वह नए विद्यालय से प्राप्त टैबलेट व सिम वापस करेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
12वीं कक्षा के लिए यह है गाइडलाइन
यदि कोई विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद दोबारा उसी विद्यालय में 12वीं कक्षा में आता है तो उसे विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिया जाना है। 11वीं में पास होकर आने वाले विद्यार्थियों को अपने पुराने टैब ही प्रयोग करने होंगे। विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टैबलेट्स में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट होना सुनिश्चित करना होगा। किसी टैबलेट में एमडीएम नहीं होने की स्थिति में अवसर पोर्टल पर विद्यार्थी को जारी करने के बाद अवसर पोर्टल पोर्टल पर शिकायत देनी होगी।
बॉक्स
सभी स्कूलों में की जा रही है जांच
राजकीय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। निदेशालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध हो जाए। इसके लिए स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। अगर किसी स्कूल में टैबलेट कम हैं तो वहां पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पूरे करवाए जाएंगे। अगर ज्यादा है तो जहां पर कमी होगी वहां पंहुचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
आनंद सहारण, ई-अधिगम, जिला नोडल अधिकारी।