फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Satguru is a bottomless ocean of real happiness: Sukhdev Maharaj

वास्तविक आनंद के अथाह सागर हैं सतगुरु : सुखदेव महाराज

Sat, 11 Jan 2025 12:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:35 PM IST
विज्ञापन
Satguru is a bottomless ocean of real happiness: Sukhdev Maharaj
10जेएनडी23-महान शक्ति संगठन के 11वें स्थापना दिवस पर आशीर्वाद देते हुए सुखदेव महाराज। स्रोत स्व
जींद। महान शक्ति संगठन के 11वें स्थापना दिवस पर कला धाम मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय महा अखंड जाप में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण व सर्व सुख शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। इस दौरान सत्संग प्रवचन एवं नाम दीक्षा समारोह और भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान ऋ षि सुखदेव महाराज ने कहा कि हृदय में ज्ञान का दीपक जलाकर अनंत दिव्य प्रकाश करने वाले सतगुरु साक्षात भगवान ही है। पूर्ण सतगुरु तो सत्य गूढ़ ज्ञान एवं वास्तविक आनंद के अथाह सागर हैं। वह भक्त की जीवन रुपी नैया को भवसागर से पार उतारते हैं और अपने सच्चे भक्त को परमपिता प्रभु भगवान के असली माल, सत्य ज्ञान और वास्तविक आनंद से भरपूर बनाते हैं। इस कीमती मनुष्य जीवन में पूर्ण पारब्रह्म महान सतगुरु का मिलना ही प्रभु भगवान की सबसे बड़ी कृपा है, क्योंकि पूर्ण सतगुरु ही इंसान को अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं और भक्त के घट में करोड़ों सूरजों का प्रकाश करके उसे असली आनंद की अनुभूति कराते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश कंसल, पवन बंसल, दीपक बंसल, रितिक बंसल, अनिल गोयल, विजय बंसल, साहिल, पदम जैन, सन्नी बंसल, तेलू राम अग्रवाल, रमेश, मुकेश, राकेश, प्रदीप व विजय मौजूद रहे।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed