फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarva Karamchari Sangh will join the nationwide strike on July 9

Jind News: सर्व कर्मचारी संघ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगा

Mon, 09 Jun 2025 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh will join the nationwide strike on July 9
08सीटीके34 सुखपुरा चौक ​स्थित सर्व कर्मचारी संघ भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करते सर्व कर्
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की सुखपुरा चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ताल ठोकने और कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट व महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य मुद्दा 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों की पूर्ण भागीदारी रहे। हड़ताल के मुख्य मुद्दों में चार लेबर कोड को रद्द करना, सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना व नियमित होने तक समान काम समान वेतन लागू करना, एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करते हुए विभागीय रोल पर रखने व एचकेआरअएन को भंग करना रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा न्यूनतम वेतन रिवाइज करवाना, हरियाणा के कर्मचारियों का अलग से वेतन आयोग गठन कर उसे लागू करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, पीएफआरडीए बिल रद्द करना व विभागों में नए पद सृजित कर अकादमिक मेरिट की आधार पर भर्ती करना शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागों व सेवाओं के निजीकरण के बजाय विस्तार करना। नई शिक्षा नीति, बिजली बिल-2023 व नई परिवहन आदि नीतियों को वापस लेना कर्मचारियों की मुख्य मुद्दे हैं। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल की तैयारियों में सभी जिलों से जत्थे चलाकर तैयारियां करने व विभागीय यूनियन की बैठक कर व्यापक रूपरेखा बनाई। इसके अतिरिक्त पिछली बैठकों की समीक्षा कर ब्लॉक व जिलों का ऑडिट करना, जिलों की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लागू करवाने का आह्वान किया। बैठक में नरेश शास्त्री, सुरेश नोहरा, संदीप सांगवान, जयबीर चहल, सत्यबीर स्वामी, जरनेल सिंह, प्रेम गलोड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed