फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch in Farin Khurd and Panch will be elected in 110 villages

Jind News: फरैण खुर्द में सरपंच और 110 गांवों में चुने जाएंगे पंच

Fri, 16 Jun 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch in Farin Khurd and Panch will be elected in 110 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में एक बार फिर पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। नरवाना ब्लॉक के गांव फरैण खुर्द में सरपंच और 110 गांवों में कुल 165 पंचों के लिए उप-चुनाव करवाए जाएंगे। जींद के चाबरी, भिड़ताना और रोजखेड़ा गांव में पंचायती चुनावों का बहिष्कार किया गया था और उम्मीद थी कि उप-चुनावों के साथ इन गांवों में भी सरपंच के लिए चुनाव होंगे लेकिन इन तीनों गांवों के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में बाद में ही इन गांवों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे।
प्रदेश में जिन भी सरपंच, पंच और जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति के पदों पर चुनाव नहीं हो पाए थे, उनके उपचुनाव को लेकर पंचायती विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई है। 21 जून से लेकर 26 जून तक सरपंच, पंच के लिए नामांकन भरे जाएंगे। 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नौ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नौ जुलाई की शाम को ही चुनाव के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर 2022 में हुए पंचायती राज चुनावों में फरैण खुर्द गांव में एससी रिजर्व कैटेगरी से सरपंच बनने का नोटिफिकेशन जारी हुआ था लेकिन गांव में एससी वोट नहीं होने के कारण नामांकन ही दाखिल नहीं हो पाए थे। दरअसल चुनाव के लिए साल 2011 की जनगणना का डेटा उठाया गया था और उस समय गांव फरैण खुर्द के आसपास के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को गांव की जनगणना में एससी कैटेगरी में शामिल किया गया था। कुछ समय के बाद ईंट भट्ठों पर काम करने वाले यह मजदूर यहां से चले गए और गांव में एससी जनसंख्या नहीं रही, लेकिन चुनाव में गांव को एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व कर दिया गया। ऐसे में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो पाया और गांव का चुनाव रद्द हो गया था। हालांकि अब फिर से गांव को एससी पुरुष के लिए ही रिजर्व किया गया है, इसलिए इस बार भी यह चुनाव रद्द होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जींद ब्लॉक के इन गांवों में पंचों के लिए होंगे चुनाव
जींद ब्लॉक के गांव अहिरका, अशरफगढ़, बहबलपुर, बड़ौदी, बरसोला, भैरोखेड़ा, बोहतवाला, बराह कलां, बराह खुर्द, ढांडा खेड़ी, ढाणी, घिमाना, गोविंदपुरा, ईगराह, ईंटल कलां, जीवनपुर, कैर खेड़ी, कंडेला, कर्मगढ़, खरकरामजी, ललित खेड़ा, लोहचब, निर्जन, पोंकरी खेड़ी, रामराय, रूपगढ़, सिंधवी खेड़ा गांवों में पंच के लिए उपचुनाव होंगे।
अलेवा ब्लॉक के बधाना, चुहड़पुर, दुड़ाना, कटवाल, नगूरां, नगूरां निम्बरान, रायचंदवाला, शामदो, थुआ में पंच के लिए उपचुनाव होंगे।
जुलाना ब्लॉक के गांव बुराहडर, बुआना, देशखेड़ा, फतेहगढ़, जैजैवंती, कमाचखेड़ा, खेड़ा बख्ता, किलाजफरगढ़, लजवाना खुर्द, पडाना और
नरवाना ब्लॉक के गांव अमरगढ़, बददोवाल, बिधराना, दबलैण, दनौदा कलां, दनौदा खुर्द, धरोदी, फरैण कलां, फरैण खुर्द, गुरथली, गुरुसर, हरनामपुरा, हथो, कलोदा कलां, कलोदा खुर्द, लोहचब, नेहरा, सच्चा खेड़ा में पंच के उपचुनाव होंगे
इसी प्रकार पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव आलनजोगी खेड़ा, बेरी खेड़ा, बुढ़ाखेड़ा, ढाठरथ, जामनी, कलावती, मांडी खुर्द, सफीदों ब्लॉक के गांवऐंचरा खुर्द, बागड़ू खुर्द, बागडू कलां, नया गांव सिवानामाल, रामपुरा, रोहड़, साहनपुर, सर्फाबाद, उचाना ब्लॉक के गांव अलीपुरा, बड़ौदा, भौंगरा, बुडायन, डुमरखां कलां, दुर्जनपुर, घसो खुर्द, घोघड़ियां, काब्रछा, काकड़ौद, खापड़, खरक बूरा, खटकड़, कुचराना कलां, मखंड, मोहनगढ़, सेढ़ा माजरा, सुदकैन खुर्द, सुंदरपुरा, उचाना खुर्द, उदयपुर गांवों में पंच के लिए चुनाव होंगे।
उझाना ब्लॉक गांव अंबरसर, दातासिंहवाला, धमतान साहिब, हमीरगढ़, कोयल, नेपेवाला, पीपलथा, उचाना ब्लॉक के 24 गांवों, सफीदों ब्लॉक के आठ गांवों, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सात गांवों, जुलाना ब्लॉक के 10 गांवों, नरवाना ब्लॉक के 20 गांवों, उझाना ब्लॉक के सात गांवों में भी पंच के लिए चुनाव लड़े जाएंगे।

बॉक्स
जिले के फरैण खुर्द गांव में सरपंच तथा 165 गांवों में पंचाें के लिए उपचुनाव होंगे। फरैण खुर्द गांव को एससी के लिए रिजर्व किया गया है। पहले भी यह गांव एससी के लिए रिजर्व था। यदि किसी की शिकायत आती है तो इस बारे में चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।-डॉ. हरीश वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed