फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarbat Da Bhala Special Express train will start from August 25

25 अगस्त से शुरू होगा सरबत दा भला स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा शुरू

Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sarbat Da Bhala Special Express train will start from August 25
जींद। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04027-28 सरबत दा भला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को 25 अगस्त से सप्ताह में पांच दिन चलाने का निर्णय लिया। बाकी के दो दिन यही ट्रेन दूसरे नंबर और नाम से चलेगी, जिसका परिचालन 27 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस ट्रेन को अभी फिलहाल स्पेशल एक्सप्रेस बनाकर नए नंबर से चलाया जाएगा। ट्रेनों को चलाने के मामले में जैसे ही स्थिति सामान्य होती है तो इसी ट्रेन को अपने पुराने नंबर 22479 और 22480 के नाम से ही चलाया जाएगा, लेकिन ट्रेन की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सबरत दा भला ट्रेन का परिचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। इस ट्रेन के बंद किए जाने के बाद से पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली से जींद, नरवाना और टोहाना से लुधियाना और जालंधर जाने वाले यात्रियों के लिए यह एकमात्र मात्र ट्रेन थी।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह नौ बजे पहुंचेगी जींद
सरबत दा भला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को 25 अगस्त से चलाया जा रहा है। दिल्ली से चलने के बाद यह ट्रेन जींद जंक्शन पर सुबह नौ बजे पहुंच जाएगी। उसके दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन नरवाना व टोहाना होते हुए लुधियाना और जालंधर के लिए रवाना होगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन जालंधर, लुधियाना, टोहाना और नरवाना से होते हुए रात नौ बजकर 15 पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। वापसी में भी दो मिनट के ठहराव के बाद यह रात नौ बजकर 17 मिनट पर रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना
सरबत दा भला ट्रेन के चलाए जाने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। अभी अधिकारिक तौर पर ऊपर से आदेश नहीं आए हैं। मौखिक तौर पर पता चला है। जल्द ही इस ट्रेन के आदेश मुख्यालय से मिल जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण बंद किए जाने के बाद इस ट्रेन को
अब चलाया जाएगा। - जयप्रकाश, जंक्शन अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed