फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation Workers Demand: Employees with 10 Years of Service Be Regularized

Jind News: सफाई कर्मचारी बोले- 10 साल पुराने कर्मचारियों को स्थायी किया जाए

Fri, 24 Apr 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers Demand: Employees with 10 Years of Service Be Regularized
24जेएनडी33-उल्टा झाड़ू उठाकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर उल्टी झाड़ू उठाकर भगत सिंह चौक से नगर परिषद कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और 10 साल पुराने कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। ब्लॉक प्रधान बंटी ने बताया कि यह दो दिवसीय उल्टा झाड़ू प्रदर्शन शुक्रवार से शुरू किया गया है जो शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और 21 दिसंबर 2025 को जारी सरकार के फैसले को लागू करना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को कार्य करते हुए दस वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें स्थाई किया जाए। इसके अलावा दिवंगत हुए दो फायर कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और शहीद का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर तरसेम दरोगा, रामपाल दरोगा, संदीप, कृष्ण, राजो, रानी, मूर्ति, संतरो, सुरेश और गुलजेरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed