फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Samples of Ghevar and other sweets being sold openly on the roadside in the city

Jind News: शहर में सड़क किनारे खुले में बिक रहे घेवर व अन्य मिठाइयों के लिए सैंपल

Thu, 26 Jun 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Samples of Ghevar and other sweets being sold openly on the roadside in the city
26जेएनडी33: सड़क किनारे बनाकर बेचे जा रहे घेवर की जांच करने पहुंची खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ट
जींद। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को शहर में सड़क किनारे खुले में बिक रहे घेवर व मिठाइयों के आठ सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। टीम ने साफ सफाई और विभाग द्वारा जारी लाइसेंस न होने पर मिठाई विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने खराब दूध, जेलबी और चटनी को भी नष्ट करवाया। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सावन माह के निकट आने के साथ शहर और मोहल्लों में घेवर, फिरनी और मिठाइयों की दुकान सजने लगी हैं।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर सड़क किनारे व खुले आसमान के तले रेहड़ियों में भी घेवर, फिरनी को बेचा जा रहा है। लोगों को साफ व गुणवत्ता वाली मिठाई मिले, इसको लेकर वीरवार को जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डाॅ. योगेश कादियान के नेतृत्व में टीम ने शहर में सड़क किनारे व खुले में मिठाइयां बेचने वाले स्थानों पर दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेवर, चॉकलेट घेवर, केसर घेवर, खोआ घेवर, खोआ, बर्फी, जलेबी के सैंपल भर कर लेबोरेट्री भेजे हैं। साफ-सफाई न पाए जाने तथा लाइसेंस न पाए जाने पर मिठाई विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किए हैं। टीम दुकान से 15 लीटर दूध, पांच किलो जलेबी, दो किलो लाल चटनी को नष्ट करवाया है। टीम ने मिठाई विक्रेताओं काे चेताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वर्जन
खुले में सड़क पर बेची जा रही मिठाई की दुकानों से आठ सैंपल भरे गए हैं। सफाई न होने तथा लाइसेंस ने होने पर नोटिस दिए गए हैं। सीजन को देखते हुए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। - डाॅ. योगेश कादियान जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed