फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saint Shiromani Dhanna Bhagat's teachings of harmony and service should be spread to the common people: Bedi

संत शिरोमणी धन्ना भगत की समरस्ता एवं सेवाभाव की शिक्षाओं का आमजन तक हो प्रसार : बेदी

Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saint Shiromani Dhanna Bhagat's teachings of harmony and service should be spread to the common people: Bedi
19जेएनडी21: समारोह स्थल पर कैबिनेट मंत्री डीसी व एसपी के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए।
उचाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उचाना में 20 अप्रैल को संत शिरोमणी धन्ना भगत की जयंती मनाई जाएगी। इस आयोजन से जन-जन में संत शिरोमणी धन्ना भगत की समरस्ता एवं सेवाभाव की शिक्षाओं के प्रसार को बल मिलेगा। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को उचाना बस स्टैंड के पास बनाए गए समारोह स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

बेदी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरक्त करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा इस कार्यक्रम में दाड़न खाप समेत प्रदेशभर की अन्य सामाजिक खापों के सैंकड़ों प्रतिनिधि शामिल होगें। इसके अलावा साधु, संत महात्मा भी शिरोमणि संत धन्ना भगत की जयंती में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने जिला की जनता से इस भव्य कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

हेलीपैड का किया दौरा
सभा स्थल के निरीक्षण के बाद बेदी ने शिवानिया स्कूल में बनाए गए हेलीपैड का दौरा भी किया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कैबिनेट मंत्री बेदी को समारोह के सफल आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं बारे अवगत करवाया। समारोह में अलग- अलग चार मंच बनाए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री व अति विशिष्ठ अतिथि के लिए एक मुख्य मंच बनाया गया है, दूसरा मंच समारोह में आमंत्रित किए गए साधु, संतों के लिए तथा तीसरा मंच खाप प्रतिनिधियों के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed