फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sahil stood first and Varsha stood second in poster making

Jind News: पोस्टर मेकिंग में साहिल पहले और वर्षा दूसरे स्थान पर रही

Mon, 25 Aug 2025 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sahil stood first and Varsha stood second in poster making
25जेएनडी16- आईटीआई नरवाना में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता पखवाड़े के तहत सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिता के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य ओमपाल ने की। इसका ब्लॉक यूथ को-ऑर्डिनेटर सुरेश पूनिया और जितेंद्र शर्मा ने मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग में कारपेंटर ट्रेड में साहिल ने पहला, फिटर ट्रेड में वर्षा ने दूसरा और पेंटर ट्रेड में गगन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में प्रिया डीएमसी ने पहला, शिवानी इलेक्ट्रिशियन ने दूसरा और रॉबिन डीएमसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में कुल 74 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 42 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। इनमें 22 छात्रों को पुरफ्लक्स इंजन सिस्टम्स मानेसर में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया, जबकि 20 छात्रों का चयन पी डास फोर्जिंग रोहतक और महावीर प्राइवेट लिमिटेड मानेसर में हुआ। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल से विनीत कुमार, जसबीर मोर और मुनीम मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed