{"_id":"5db701c18ebc3e93c734d7b9","slug":"safidon-s-boy-found-33-rank-in-ies-jind-news-rtk5249397117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों के छोरे विवेक सिंगला ने आईईएस सर्विस में पाया 33वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों के छोरे विवेक सिंगला ने आईईएस सर्विस में पाया 33वां रैंक
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
बेटे विवेक सिंगला को मिठाई खिलाते पिता सतीश सिंगला व माता नीलम सिंगला।
- फोटो : Jind
Link Copied
सफीदों के छोरे विवेक सिंगला ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में पूरे देश में 33वां रैंक हासिल करके सफीदों क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विवेक सिंगला के घर पर उनके पिता सतीश सिंगला व माता नीलम सिंगला को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विवेक के पिता सतीश सिंगला ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही अपने बेटे की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। विवेक ने भी शिक्षा में खूब मेहनत की और उसी के बल पर विवेक ने आज यह मुकाम हासिल किया है। आईईएस परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त विवेक सिंगला ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता सतीश सिंगला, माता नीलम सिंगला व गुरुजनों का आशीर्वाद व प्यार रहा है। वे समाज व जनसेवा के लक्ष्य के साथ ही इस परीक्षा में उतरे थे और वे उसमें कामयाब भी रहे हैं। विवेक सिंगला दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक हैं। विवेक ने वर्ष 2017 में गेट की परीक्षा दी थी जिसमें उसने 102वां रैंक हासिल किया था। उस रैंक के बलबूते पर मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में बतौर तकनीकी प्रबंधक बने। बहरहाल वे मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत छिंदवाड़ा में बतौर तकनीकी प्रबंधक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।