Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Safai workers, who came in support of EO, reached the police station and demanded action against the councilors
{"_id":"5f13f9bd8ebc3e9fad59968c","slug":"safai-workers-who-came-in-support-of-eo-reached-the-police-station-and-demanded-action-against-the-councilors199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के समर्थन में उतरे सफाई कर्मचारी, थाने पहुंचकर पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के समर्थन में उतरे सफाई कर्मचारी, थाने पहुंचकर पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
ईओ के तबादले के लिए पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर ईओ के समर्थन में पार्क में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
दो दिन पहले नगर परिषद में ईओ और पार्षदों के बीच हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार देर शाम को पार्षदों ने चेयरपर्सन पूनम सैनी के नेतृत्व में बैठक कर ईओ डॉ. एसके चौहान का यहां से तबादला करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। वहीं रविवार सुबह शहर के सभी सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारी एसोसिएशन की प्रधान कमला के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पहुंचे। कमला ने कहा कि यदि डॉ. एसके चौहान का जींद से तबादला हुआ तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। कमला ने आरोप लगाए की नगर परिषद में चेयरपर्सन के पति जवाहर सैनी व पार्षद हरेंद्र उर्फ काला ने अनेक गबन किए हैं। इनकी जांच जरूरी है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बता दें कि ईओ डॉ. एसके चौहान ने जवाहर सैनी तथा हरेंद्र काला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।