फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sachin Dabra won 21 thousand prize wrestling

सचिन डाबड़ा ने जीती 21 हजार इनामी कुश्ती

Mon, 22 Aug 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sachin Dabra won 21 thousand prize wrestling
करसिंधु में आयोजित कुश्ती दंगल में विजेता पहलवान। संवाद - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। करसिंधु गांव में गोगा नवमी पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में आयोजित प्रतियोगिता में 300 से अधिक पहलवान पहुंचे। 21 हजार की कुश्ती में सचिन डाबड़ा ने प्रथम, पीटी कुराड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 11 हजार की कुश्ती में रोहित मिर्जपुर ने पहला, नीरज निर्जन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गांव के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित इस कुश्ती दंगल को देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी कुश्ती प्रेमी पहुंचे। हर साल यहां पर गोगा नवमी पर ये प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस मौके पर पाला पहलवान, सुभाष पहलवान, भोपा पहलवान, रमेश पहलवान, सोमदत्त पहलवान, जगदीश पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, जीवन करसिंधु मौजूद रहे।

कृष्ण ने जीता 11 हजार इनामी दंगल
शामलो कलां गांव में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आशीष सिंधु ने शिरकत की। इसमें 11 हजार की पहली कुश्ती खेल स्कूल निडानी के पहलवान कृष्ण व अंकित निडाना के बीच हुई। कृष्ण ने यह कुश्ती जीतकर दंगल अपने नाम किया। दूसरी कुश्ती सुशांत पडाना और गयूर पापोली के बीच हुई। इस कुश्ती में सुशांत पडाना ने जीत हासिल करके 711 रुपये की नकदी प्राप्त की। तीसरी इनामी कुश्ती सुशील निडानी व नरेश हिसार के बीच लड़ी गई। इसमें सुशील विजयी रहा। चौथी इनामी कुश्ती सोनू कुराना व अजय सिंह मेहर सिंह अखाड़ा के बीच हुई, जिसमें अजय ने बाजी मारी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण मलिक, पूर्व सरपंच सुरजीत मलिक विक्रम मलिक ,बिजेंदर, नरेश कुमार, अमित, शिव कुमार, रामचंद्र, जोगेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed