फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sweepers staged a sit-in in tehsils for equal pay

जींद, नरवाना, उचाना व अलेवा समेत जिले भर में मांगों को लेकर जारी रहा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने

Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rural sweepers staged a sit-in in tehsils for equal pay
जींद। शहरी सफाईकर्मियों के बराबर वेतन देने आदि मांगों को लेकर ग्रामीण सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को जींद, नरवाना, उचाना और अलेवा में शुक्रवार को धरना दिया। इस दौरान ग्रामीण सफाईकर्मियों ने पंचायत मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन नरवाना खंड का का धरना तहसील कार्यालय परिसर में खंड प्रधान यशपाल हथों की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने में यशपाल हथो ने कहा कि सरकार ने 2007 में ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। उस समय दोनों का वेतन एक समान 8100 रुपये था लेकिन आज ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों के वेतन में चार हजार से लेकर 9 हजार तक का अंतर है। हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं करना चाहती है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का होने का इंतजार है। इसके अलावा सरकार महंगाई भत्ता नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अभी तक काम के औजार नहीं मिले हैं जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वेतन दो से तीन महीने का लंबित चल रहा है। इन कर्मचारियों ने ईएसआई कार्ड बनवाने की मांग की, ताकि बीमारी के समय अपना समय पर इलाज करवा सकें। इस अवसर पर सुनील सच्चा खेड़ा, राममेहर मोहलखेड़ा, रवि धरौदी, संजीव भिखेवाला, राजा दनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed