फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural committee formed in Sandil Mandi

Jind News: संडील मांडी में गठित हुई ग्रामीण कमेटी

Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rural committee formed in Sandil Mandi
26जेएनडी37-संडील मांडी गांव की ग्रामीण किसान सभा कमेटी का गठन करते हुए। संवाद
नरवाना। संडील मांडी गांव में शुक्रवार को ग्रामीण कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित की गई। इससे पहले मास्टर ने किसान सभा के संविधान, कार्यप्रणाली और संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसान और किसानी के संकट कोई नए नहीं हैं, बल्कि ये बीज की खोज के साथ ही शुरू हो गए थे। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आज भी किसान की नस्ल और फसल को उजाड़ने वाली नीतियां बना रही है। जिन तीन काले कृषि कानूनों को किसान आंदोलन के बाद सरकार ने वापस लिया था, अब वही कानून चोर दरवाजे से फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर बलजीत सिंह मांडी, मास्टर चांद बहादुर, दलबीर सिंह, नफे सिंह मटौर, चंद्र भान माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed