फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rule 134-A: Portal closed for class 10th and 12th students

नियम 134-ए ः 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल बंद

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rule 134-A: Portal closed for class 10th and 12th students
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। (फाइल फोटो) - फोटो : Jind
जींद। स्कूलों मेें नियम 134-ए के तहत दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। दूसरी से 9वीं व 11वीं की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही इस बार आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड कक्षाओं के 10वीं व 12वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया है। इन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो चालू शैक्षणिक सत्र आधे से ज्यादा बीत चुका है। ऐसे में बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा एन्रोलमेंट नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इस कारण अब वह अपना स्कूल नहीं बदल सकते। यही कारण है कि बोर्ड कक्षाओं के लिए पोर्टल बंद किया गया है। हालांकि जिले के निजी स्कूलों द्वारा स्कूल में इन कक्षाओं की निर्धारित सीटों का ब्योरा अपलोड किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र के बीच में नियम 134-ए को लेकर शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में असमंजस बना हुआ है। वहीं नियम 134-ए के तहत चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी 15 निजी स्कूलों का चयन कर सकते हैं। इसमेें 10 स्कूल अपने ब्लॉक के और पांच स्कूल दूसरे ब्लॉक के हो सकते हैं। यही नहीं, विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहा है, उस स्कूल का नाम भी आवेदन में भर सकता है।
विज्ञापन

जींद के बीईओ सुशील कुमार जैन ने बताया कि नियम 134-ए के तहत निजी स्कूल में दाखिले के लिए केवल दूसरी से 9वीं व 11 कक्षा के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए पोर्टल बंद रहेगा। क्योंकि बोर्ड द्वारा इन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का एन्रोलमेंट नंबर जारी किया जा चुका है। इन कक्षाओं के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास नहीं करें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed