फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rule 134-A: Online application process ends, half the applications on the prescribed seats

नियम 134-ए: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई समाप्त, निर्धारित सीटों पर आए आधे आवेदन

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rule 134-A: Online application process ends, half the applications on the prescribed seats
नियम 134-ए में दाखिला के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई है। जिलेभर में 134-ए के तहत दूसरी से 9वीं और 11वीं कक्षा में खाली 5247 सीटों पर 2600 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि दूसरी से 12वीं कक्षा में नियम 134-ए के तहत 6051 खाली सीटें हैं लेकिन इस बार दसवीं व 12वीं कक्षा में नियम 134-ए के तहत दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

नियम 134-ए के तहत दाखिला प्रक्रिया अक्तूबर महीने के अंत में शुरू की गई थी। जब तक शिक्षा विभाग ने 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के एनरोलमेंटर नंबर जारी कर दिए थे। ऐसे में इस बार दसवीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नियम 134-ए की दाखिला प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। हालांकि दसवीं व बारहवीं कक्षा में 808 सीटें नियम 134-ए के तहत खाली हैं। इसमें से 581 सीट दसवीं कक्षा में और 223 सीट बारहवीं कक्षा में खाली हैं। अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद असेसमेंट परीक्षा पांच दिसंबर को होगी, जिसका परिणाम 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा। स्कूलों के लिए पहला ड्रा 13 दिसंबर को जारी किया जाएगा। 15 से 24 दिसंबर तक विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का समय रहेगा। इसके बाद दूसरी ड्रा निकालने की सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

निर्धारित सीटों पर आए आधे आवेदन
इस बार नियम 134-ए में विद्यार्थियों ने दाखिला के लिए रुचि नहीं दिखाई है। जिलेभर में दूसरी से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में 5247 सीट खाली हैं जिन पर लगभग 2600 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इस बार निर्धारित सीटों पर लगभग आधे आवेदन आए हैं। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए आवेदन करने की तारीख को 24 नवंबर तक बढ़ाया था। 29 अक्तूबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत पहले 14 नवंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन किए जाने थे जिसे बाद में 24 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिसंबर को होगी परीक्षा
नियम 134-ए के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। परीक्षा पांच दिसंबर को होगी, जिसका परिणाम 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा। स्कूलों के लिए पहला ड्रा 13 दिसंबर को जारी किया जाएगा। 15 से 24 दिसंबर तक विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का समय रहेगा। इसके बाद दूसरी ड्रा निकालने की सूचना जारी की जाएगी। -सदानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed