फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ruckus over opening the donation box in Shri Durga Mandir, police had to be called

Jind News: श्री दुर्गा मंदिर में दानपात्र खोलने को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over opening the donation box in Shri Durga Mandir, police had to be called
१४जेएनडी४२-पतराम नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में गल्ले की गिनती के लिए ताला खोलते हुए समिति सदस
नरवाना। शहर के पतराम नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार रात कीर्तन के बाद दानपात्र की राशि की गिनती को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। घटना के बाद श्री दुर्गा सेवा समिति ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हर मंगलवार को मंदिर में श्री दुर्गा सेवा समिति द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 13 मई को भी कीर्तन हुआ। कीर्तन समाप्त होने के बाद समिति के सदस्य मंदिर में रखे दानपात्र में रखी राशि की गिनती कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और पैसे गिनते हुए सदस्यों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने सदस्यों पर चोरी के आरोप तक लगा दिए। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और समिति सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर तुरंत पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में किया गया।
विज्ञापन


समिति पदाधिकारियों की डीएसपी से मुलाकात
बुधवार दोपहर समिति के महासचिव सुंदर लाल समेत अन्य पदाधिकारी डीएसपी अमित भाटिया से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। सुंदर लाल ने बताया कि मंदिर में दानपात्र की गिनती नियमित प्रक्रिया है, जो वर्षों से चली आ रही है। आरोप लगाया कि बाहरी लोगों ने दानपात्र छीनने की कोशिश की और समिति के कार्य में बाधा डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारी बोले- दानपात्र खोलना समिति का अधिकार
बुधवार को समिति पदाधिकारियों ने बैठक कर घटना की निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि दानपात्र खोलना समिति का अधिकार है और इसकी चाबी भी समिति के पास है। यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी तत्व समिति और मंदिर के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में सुंदर लाल, धर्मबीर, दीपक मित्तल, बृजमोहन मित्तल, मोहन लाल गर्ग, प्रदीप गर्ग, नीरज, तरसेम गोयल, शुभम और सुभाष मौजूद रहे।
----------
दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - अमित भाटिया, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed