फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roti Rath has been feeding the needy for five years

Jind News: पांच सालों से जरूरतमंदों का पेट भर रहा अपना रोटी रथ

Sat, 11 Nov 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roti Rath has been feeding the needy for five years
10जेएनडी01-अपना रोटी रथ के स्थापना दिवस पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य। संवाद
जींद। अपना रोटी रथ सेवा समिति ने शुक्रवार को श्री जयंती देवी मंदिर के सामने 5वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राजन चिलाना, विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोबिंद सैनी और अहिरका गांव के सरपंच मनदीप पूनिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र डागर ने की। स्थापना दिवस दिवस पर सुबह 11 बजे भंडारा शुरू कर दिया गया जो कि देर शाम तक चला। इसमें सैकड़ों जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेशाध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि पांच साल पहले जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए उन्होंने शुरुआत की थी। उनका यही उद्देश्य था कि कोई भी जरूरतमंद भूखे पेट न सोए। इसको लेकर उन्होंने समिति का गठन किया और अब लोगों के आशीर्वाद से प्रतिदिन सैंकड़ों जरूरतमंदों का पेट भर रहा है। इस अवसर पर विकास भारद्वाज, बिट्टू गोयत, जयभगवान, विनोद राजपूत, अजय, हैप्पी, सुशील, ईश्वर, हरीश, महेंद्र, मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed