{"_id":"6845f4087f80d896cb0af1d6","slug":"rohtak-won-7-medals-in-state-level-ice-skating-jind-news-c-17-roh1020-668781-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्यस्तरीय आइस स्केटिंग में रोहतक ने जीते 7 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्यस्तरीय आइस स्केटिंग में रोहतक ने जीते 7 पदक
विज्ञापन
08सीटीके36-देहरादून में राज्य स्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानि
रोहतक। देहरादून में आयोजित नौवीं हरियाणा राज्यस्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य सहित सात पदक जीते। रविवार को हुए मुकाबलों में अंडर-12 में 333 मीटर रेस में अपनी फुर्ती व गति का लोहा मनवाते हुए परिशा ने स्वर्ण, गीतांश ने रजत व गुनिश्का ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 आयु वर्ग में 333 मीटर रेस में तीनों पदकों पर जिले के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।
अंडर-15 में 500 मीटर रेस में दिव्या जोत मल्होत्रा ने स्वर्ण व अभय प्रताप सिंह ने रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 के 500 मीटर रेस में हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 के 500 मीटर रेस में जीवितेश मल्होत्रा ने कांस्य पदक जीता।
कोच अजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन करके राज्य व जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 9 जून तक आयोजित की जाएगी। सोमवार को 1000 मीटर रेस के मुकाबले होंगे। जिले के 11 खिलाड़ियों ने दो दिवसीय राज्यस्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।