फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak road collapsed 15 feet long tunnel

रोहतक रोड धंसने से बनी 15 फुट लंबी सुरंगनुमा जगह

Sat, 31 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rohtak road collapsed 15 feet long tunnel
शनिवार को धंसा रोहतक रोड। अमर उजाला - फोटो : Jind
पिछले तीन साल से जिस रोहतक रोड को बनाने पर विवाद चल रहा था, अब उस पर नया विवाद शुरू हो गया है। पिछले 15 दिन से बारिश के चलते नया बनाया गया रोहतक रोड लगातार धंस रहा है। शनिवार को भी रोहतक रोड में एक बार फिर बड़ा व गहरा गड्ढा बना गया। इसके अलावा इसके अंदर से करीब 15 फुट तक मिट्टी का कटाव होने से सुरंगनुमा रास्ता बन गया है। इससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। रोहतक रोड से भारी वाहन भी निकलते हैं। पिछले 15 दिन से जहां अधिकारी सड़क को ठीक करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, इसके साथ ही सड़क हर रोज नई जगह पर धंस रही है। यहां मर्ज बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल रोहतक रोड बाईपास पर जेल के पास पुल निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में वाहनों को या तो नए बाईपास से रोहतक की ओर जाना पड़ता है, या फिर इसी दरक रहे रोहतक रोड को रही रास्ता बनाना पड़ता है। दरक रही सड़क से बस से लेकर स्कूल वाहन व अन्य वाहन निकलते हैं। इसके चलते यहां हादसे का डर सता रहा है। वहीं जिस प्रकार से रोहतक रोड दरक रहा है आसपास के मकान व दुकानों को भी खतरा हो रहा है।
विज्ञापन

35 फुट गहरे दबी है पाइप लाइन
जहां से रोहतक रोड दरक रहा है वहां 35 फुट गहरे तक अमरूत योजना की पाइपलाइन डाली गई है। ऐसे में इतनी गहराई में यह बारिश का पानी जाता है तो मकानों व दुकानों को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विभागों में चल रही है खींचतान
भले ही रोहतक रोड के लोगों के लिए यह बड़ा खतरा बना हुआ है, लेकिन इसको लेकर नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के बीच खींचतान चल रही है। यहां पाइप लाइन नगर परिषद द्वारा डाली गई है, जबकि सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई है। वहीं सड़क के नीचे से जनस्वास्थ्य विभाग की भी सीवर लाइन है। अभी तक कोई भी विभाग इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।

करवाई जाएगी ठीक
यह तय है कि पानी रिसाव के चलते सड़क धंसी है। इसको लेकर शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हुई थी। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सड़क को बनवाया जाएगा, लेकिन संबंधित विभाग की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed