फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak bhiwani rob start

रोहतक-भिवानी रोड आरओबी तैयार, वाहनों का आवागमन हुआ शुरू

Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rohtak bhiwani rob start
जींद। करीब तीन साल के इंतजार के बाद रोहतक-भिवानी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी तैयार हो गया है। हालांकि अभी औपचारिक रूप से इसे वाहनों के लिए नहीं खोला गया है, लेकिन इससे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। वहीं अगले दो महीने में पांडू पिंडारा रेलवे फाटक पर बन रहे आरओबी का काम भी पूरा होने की संभावना है। इससे शहर को वाहनों की भीड़ से राहत मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के बीचोंबीच दो रेलवे लाइन निकलती हैं। इसमें दिल्ली-बठिंडा व जींद-पानीपत रेलवे लाइन हैं। फिलहाल दोनों ही लाइन पर दो-दो आरओबी व पानीपत रेलवे लाइन सिटी रेलवे स्टेशन के बाद अंडरपास बनाने का काम चल रहा था। इनमें से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर रोहतक-भिवानी रोड रेलवे फाटक पर आरओबी बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण है रोहतक-भिवानी रोड आरओबी
सीआरएसयू के आगे से जाते हुए रोहतक बाईपास चौक से भिवानी रोड को जोड़ने वाला यह रास्ता सबसे महत्वपूर्ण है। दरअसल शहर में पूर्वी बाईपास बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे में इस बाईपास से वाहनों को भिवानी रोड पर जाने के लिए रास्ता नहीं था। जेल के पास पानीपत रेलवे लाइन पर भी आरओबी का काम चल रहा है। इससे यह रास्ता बंद है। ऐसे में वाहनों को रोहतक रोड से शहर के बीचोंबीच होते हुए भिवानी रोड पर जाना पड़ता था। इससे यहां जाम की स्थिति रहती थी। अब रोहतक रोड से वाहन सीधे भिवानी रोड व बाईपास से ही हिसार व बरवाला रोड तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार परियोजनाओं पर चल रहा है काम
इसके अलावा शहर में रेलवे लाइन पर ही चार परियोजनाओं पर ओर काम चल रहा है। इसमें सिटी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास भी महत्वपूर्ण है। यहां रोहतक रोड, भिवानी रोड व हांसी रोड एक साथ मिलते हैं। इससे देवीलाल चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। इसके अलावा रोहतक बाईपास पर जेल के पास बन रहे आरओबी का काम भी अंतिम चरण में है। अगले छह महीने के अंदर यह रास्ता भी सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा पांडू पिंडारा आरओबी व हांसी रोड बीड़ के पास भी आरओबी का काम करीब छह महीने में पूरा होने की संभावना है।
भिवानी रोड परियोजना ठंडे बस्ते में
देवीलाल चौक से भिवानी रोड रेलवे फाटक पर भी आरओबी बनाने का प्रस्ताव सरकार ने तैयार किया था। इस पर 28 करोड़ रुपये खर्च होने थे और इसका टेंडर भी करीब दो साल पहले हो गया था, लेकिन भिवानी रोड के दुकानदारों के विरोध के चलते फिलहाल इस योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। दुकानदार यहां पर अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विशेष टीम को स्थिति जांचने का काम सौंपा हुआ है।
दो महीने में शुरू होगा आरओबी
आरओबी पर लगाए गए गार्डर को अगले कुछ दिन में सैट कर दिया जाएगा। इसके बाद इसके ऊपर तारकोल व बजरी की परत मुख्य काम बचेगा। इसके साथ ही अगले दो महीने के अंदर पुल को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा।

-सीमांत यादव, जेई, गावड़, कंस्ट्रक्शन।
इसी साल में पूरी होंगी सभी परियोजना
इसी साल में रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी व अंडरपास की सभी परियोजना पूरी हो जाएंगी। इसके बाद शहर को नया रूप मिलेगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों के साथ लगातार परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है।
-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed