फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways workers will demonstrate at all depots in support of striking workers

Jind News: हड़ताली कर्मियों के समर्थन में सभी डिपो पर प्रदर्शन करेंगे रोडवेजकर्मी

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers will demonstrate at all depots in support of striking workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 34वें दिन भी जारी रही। नागरिक अस्पताल में चल रहे धरने को हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान प्रदीप शर्मा ने लिपिकों का समर्थन दिया।

उन्होंने सरकार से मांग की कि हड़ताली लिपिकों से तुरंत बातचीत करके भाजपा सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र व पूर्ववर्ती सरकार के 25 अगस्त 2014 के कैबिनेट निर्णयानुसार लिपिक व स्टैनो वर्ग का वेतन मान 35400 करने सहित सभी जायज मांगों समाधान करे। कहा कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत का ढोंग रचती और बातचीत के बाद अगली मीटिंग की तिथि निर्धारित कर देती है, इससे जनता व कर्मियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लिपिकों के हड़ताल पर रहने के चलते रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक दिन के लिए राज्य के सभी डिपो पर कर्मियों के समर्थन में रोष प्रदर्शन करेंगे। कहा कि यदि अन्य कर्मचारी हड़ताल पर आ गए तो और भी गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान ईश्वर सिंह सच्चा खेडा ने हड़ताली लिपिकों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी यदि लिपिकों की हड़ताल को लंबा खींचकर कुचलने का प्रयास किया गया तो प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठन भी उनके आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, ईशवंती देवी, आजाद पांचाल, सतीश शर्मा, इंदूमती, सविता देवी, एकता रानी, दर्शना देवी, किरण कुमार, विजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed