फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways started luggage shifting work at new bus stand

रोडवेज ने नए बस अड्डे पर शुरू किया सामान शिफ्टिंग का कार्य

Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways started luggage shifting work at new bus stand
नए बस अड्डे पर सामान उतारते कर्मचारी। - फोटो : Jind
शहर के नए बस अड्डे पर रोडवेज विभाग ने वीरवार सुबह ही सामान शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया। पूरे दिन में जीएम व स्टेनो के कार्यालय का रिकार्ड नए बस स्टैंड पर पहुंचाया गया। दोपहर बाद डिपो महा प्रबंधक व स्टेनो डीडी शर्मा भी नए बस स्टैंड पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

शिफ्टिंग के लिए सोनीपत, कैथल, पानीपत व करनाल डिपो से एक-एक ट्रक मंगवाया गया है। वहीं एक ट्रक जींद डिपो के पास भी है। ऐसे में अब जल्द ही अन्य कार्यालयों का सामान भरकर नए बस स्टैंड पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा नए बस स्टेंड पर रेडियम टेम डिस्पले के बोर्ड बूथ पर लगाई जाएगी जिससे दूर से ही यात्री बूथ की पहचान कर सकें। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में सारा सामान शिफ्ट हो सकता है। तब तक एक तरफ की सर्विस रोड भी बसों के चलने लायक तैयार हो जाएगा। वहीं वर्कशाप शिफ्ट होने में अभी समय लगेगा क्योंकि नए बस स्टैंड के पास बनी वर्कशाप में डीजल पंप, वाशिंग प्वाइंट, यार्ड रूम व डीआई रूम नहीं हैं। ऐसे में वर्कशाप शिफ्ट होने में अभी समय लगेगा जबकि चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगवाने का काम डीआई रूम से होता है और बस को रूट पर भेजने से पहले जांच का काम वर्कशाप में होता है। ऐसेे में नया बस स्टैंड अगर वहां एक महीने में शिफ्ट भी हो जाता है तो चालक परिचालकों की ड्यूटी व बसों की मरम्मत व डीजल भरवाने को लेकर काफी परेशानी रहेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निर्देश के बाद शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में सिटी बस सर्विस की सुविधा की जाएगी। पांच मिनी बस यात्रियों के लिए नए बस स्टैंड से लेकर रेलवे जंक्शन तक चलाई जाएंगी जिनका समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार से शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द ही कार्यालयों का सारा सामान नए बस स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद बसों का परिचालन फ्लाईओवर से किया जाएगा। अभी जो बस पुराने बस स्टैंड से चल रही हैं वह नए बस स्टेंड से होकर गुजर रही हैं। इससे यात्रियों को पता चल सके कि नया बस स्टेंड शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, जीएम रोडवेज डिपो, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed