फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways Jagriti Manch will protest on March 15 for the increase in pay grade

Jind News: नासिर जुनैद हत्याकांड की सीबीआई से हो जांच

Mon, 13 Mar 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways Jagriti Manch will protest on March 15 for the increase in pay grade
जींद। जयंती देवी मंदिर में विभिन्न संगठनों की गोरक्षा हिंदू महापंचायत हुई। इसमें गो हत्या पर रोक लगाने और आरोपियों को फांसी की सजा देने नासिर जुनैद हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। पंचायत में सभी ने एकजुट होकर गो हत्या रोकने और गोवंश को बचाने का आह्वान किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर समर्थन किया।
विज्ञापन

महापंचायत में मांग की गई कि हरियाणा सहित पूरे देश भर में गो हत्या बंद की जाए और गो हत्या करने पर फांसी की सजा होनी चाहिए। गाय को राष्ट्रीय मां का दर्जा दिया जाए। नासिर और जुनैद हत्याकांड मामले की पूर्ण जांच देश की सर्वश्रेष्ठ एजेंसी सीबीआई से करवाई जाए। श्रीकांत के नवजात शिशु की हत्या करने वाले राजस्थान पुलिस के 40 पुलिसकर्मियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और श्रीकांत के परिवार को 50 लाख का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए। गो भक्तों पर गलत तरीके से दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाए।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता गुरुकुल कालवा के राजेंद्र आर्य ने की। कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल ने भी पंचायत में आकर कंडेला खाप का समर्थन दिया। सरपंच एसोसिएशन ने भी पंचायत में अपना पूर्ण समर्थन दिया। वहीं गो सेवा दल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद संगठन भी इसमें शामिल रहे। महापंचायत में आचार्य आजाद ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो हर जिले में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संयोजक गो सेवा दल के प्रांत संयोजक अतुल चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिले में उपरोक्त सभी मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अधिवक्ता परिषद जींद के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने कहा कि गोरक्षा में लगे गोभक्तों के लिए पूरे भारतवर्ष में अधिवक्ता परिषद गो रक्षकों को निशुल्क कानूनी सहायता और वकील मुहैया कराएगी। मेवात के विधायक मामन खान और हैदराबाद के सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी पर एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर पर बाबा शुक्राईनाथ, मुकेश गिरी, योगेंद्र आचार्य, दर्वेश शाहपुर, संजय परमार, मनोहरपुर सरपंच प्रतिनिधि विनोद, सतीश खरैंटी समेत अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed