{"_id":"6344770f1ac88347655cc8a3","slug":"roadways-employees-union-bifurcated-on-holiday-cut-jind-news-rtk6604921107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश में कटौती करने पर रोडवेज कर्मियों ने जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश में कटौती करने पर रोडवेज कर्मियों ने जताया एतराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्यप्रधान आजाद गिल, राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने बयान जारी करकेहरियाणा रोडवेज के चालक परिचालक सहित अन्य कर्मियों की छुट्टियाें में कटौती को शर्मनाक बताया है।
उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों को नियमित तिथि से पहले 10 साल तक 30 अर्जित अवकाश मिलते थे। बाद में पूरी सर्विस के दौरान 33 अर्जित अवकाश मिलते थे लेकिन सरकार द्वारा जो पत्र जारी किया गया है उसमें कर्मचारियों की नियमित तिथि से पहले 10 साल तक 15 अर्जित अवकाश कर दिए गए हैं। 10 से 20 साल की सेवा होने के बाद 20 अर्जित अवकाश और पूरी सेवाकाल के दौरान 30 अर्जित अवकाश किए हैं।
राज्य उपप्रधान संदीप रंगा ने बताया कि पहले कर्मचारियों की 30 साल के सेवा के दौरान 960 अर्जित अवकाश मिलते थे। अब इसमें से 310 छुट्टियों की कटौती करके उन्हें 650 अर्जित अवकाश ही मिलेंगे।
विज्ञापन
और इनकी गणना भी सरकार द्वारा 1995 से की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों से भी रिकवरी करने के आदेश किये गए हैं जो इन छुट्टियों का लाभ ले चुके हैं। संयुक्त कर्मचारी संघ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही कर्मचारी विरोधी रही हैं। उन्होंने मांग की कि यदि ऑफिशियल नियम लागू होते हैं तो बकाया शनिवार, रविवार की छुट्टियों का एरियर दिया जाए या काटी गई छुट्टियां पुन: बहाल की जाए। समय रहते सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।