फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   roadways employees rajpatrika holiday increased from 3 days to 8 days

रोडवेज के कर्मचारियों का राजपत्रित अवकाश तीन दिन से बढ़कर आठ दिन हआ

Mon, 23 Dec 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
roadways employees rajpatrika holiday increased from 3 days to 8 days
रोडवेज ऑपरेशनल व तकनीकी कर्मचारियों को मुख्यालय ने राजपत्रित अवकाश बढ़ाकर राहत प्रदान की है। इसके लिए मुख्यालय ने सभी महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके चलते रोडवेज चालक, परिचालकों व वर्कशॉप कर्मचारियों के राजपत्रित अवकाश में बढ़ोतरी की गई है। पहले चालकों, परिचालकों व वर्कशॉप कर्मचारियों को साल में सिर्फ तीन राजपत्रिक अवकाश दिए जाते थे, जो अब बढ़ाकर आठ कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि रोडवेज चालक, परिचालक व वर्कशॉप कर्मचारियों में रोष था कि उनको राजपत्रित अवकाश कम दिए जाते हैं। इसके चलते कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार भी नहीं मना पाते। कर्मचारी त्योहारों पर राजपत्रित अवकाश देने की मांग कर रहे थे। पहले कर्मचारियों को सिर्फ 26 जनवरी, 15 अगस्त व दो अक्तूबर की ही राजपत्रित अवकाश मिलते थे। अब मुख्यालय ने कर्मचारियों को होली, ईद , दिवाली, विश्वकर्मा दिवस व गुरुनानक देव जयंती पर राजपत्रित अवकाश देने की घोषणा की है। इसके चलते कर्मचारी अब अपने परिवार के साथ होली, दिवाली, ईद व अन्य त्योहार मना सकेंगे।
विज्ञापन

ऑपरेशनल में 700 व तकनीकी स्टाफ में 100 से अधिक कर्मचारी हैं शामिल
ऑपरेशनल स्टाफ में चालक, परिचालक व फ्लाइंग टीम के कर्मचारी शामिल हैं। वहीं तकनीकी स्टाफ में वर्कशॉप कर्मचारी होते हैं। इस प्रकार जींद डिपो में चालक, परिचालक व फ्लाइंग टीम के कर्मचारियों को मिलाकर 700 से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं वर्कशॉप में 100 से अधिक कर्मचारी हैं। ऐसे में राजपत्रित अवकाश की संख्या बढ़ाने पर 800 से अधिक कर्मचारियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यालय से मिले आदेश
मुख्यालय ने पत्र जारी किया है। इसमें कर्मचारियों की राजपत्रित छुट्टियों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले कर्मचारियों को साल में सिर्फ तीन छुट्टियां दी जाती थी जो अब आठ मिलेगी। इससे कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिलेगी। वे भी अपने परिवार के साथ मुख्य त्योहार मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed