फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways depot sent demand for AC buses

Jind News: रोडवेज डिपो ने एसी बसों की डिमांड भेजी

Mon, 02 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot sent demand for AC buses
01जेएनडी01-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
जींद। गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों ने जींद डिपो में एसी बस चलाने की मांग की है। प्रदेश के हिसार, रोहतक, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, सोनीपत व पंचकूला सहित अन्य डिपो में एसी बस चल रही हैं। फिलहाल जींद डिपो में एक भी एसी बस नहीं है, जबकि गर्मी के मौसम में आम बसों में भीड़ ज्यादा होने के कारण यात्रियों को गर्मी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए चाहिए कि जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुुरुग्राम जैसे लंबे रूट पर एसी बस चलाई जाए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल अप्रैल की शुरुआत में मुख्यालय ने नई बस भेजनी शुरू की थी। मुख्यालय से जींद डिपो में लगभग 120 बस भेजी जानी थीं। 100 से अधिक बस मिल चुकी हैं। वहीं मुख्यालय ने गर्मी को देखते हुए एसी बस चलाने की योजना बनाई थी। इसके चलते प्रदेश के विभिन्न डिपो से एसी बसों की डिमांड मांगी गई थी। जींद डिपो ने पांच एसी बस की डिमांड भेजी थी, लेकिन मुख्यालय का कहना था कि कम से कम दस रूट या इससे ज्यादा का प्लान तैयार किया जाए, जिन पर एसी बस चल सके।
विज्ञापन

जींद डिपो ने पांच रूट पर ही बसों को चलाने की डिमांड की थी, लेकिन वह भी सुविधा नहीं शुरू हो पाई है। जींद डिपो में इस समय 200 बस ऑन रूट हैं। इनमें हर रोज लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं। डिपो को इनसे लगभग 12 लाख रुपये का राजस्व होता है। यात्रियों का कहना है कि पिछले साल जींद डिपो में काफी बस आई हैं, जिससे यात्रियों को काफी हद तक बेहतर परिवहन सुविधा मिली है, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए एसी बस भी डिपो में शामिल की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी बस की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। मुख्यालय एसी बस चलाने के लिए कम से कम दस रूट माग रहा था। अगले लॉट में जींद डिपो को लगभग दस बस मिलने की उम्मीद है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।

01जेएनडी01-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

01जेएनडी01-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed