{"_id":"6a3d7651266413878c077804","slug":"roadways-buses-will-pass-under-the-gatauli-flyover-jind-news-c-199-1-sroh1006-155710-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब गतौली फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब गतौली फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी22-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। स्रोत कर्मचारी
जींद। दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब बसें गतौली गांव में फ्लाईओवर के नीचे से होकर निकलेंगी। अभी तक बसें फ्लाईओवर के ऊपर से होकर जाती थीं। यात्री फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते थे।
इसको लेकर यात्रियों ने महाप्रबंधक कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद महाप्रबंधक ने रोहतक, दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर जाने वाली बसों को गतौली फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाने के आदेश दिए हैं।
महाप्रबंधक राहुल जैन ने पत्र जारी कर निर्देश दिए कि कार्यालय में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि जींद से रोहतक, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर संचालन करने वाले चालक-परिचालक गांव गतौली के फ्लाईओवर के ऊपर से बसों का संचालन कर रहे हैं। इस कारण विभाग को आर्थिक हानि हो रही है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि रोहतक, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर संचालन करने वाले सभी चालक व परिचालक कार्य निर्वहन के दौरान बसों को गांव गतौली में फ्लाईओवर के नीचे ले जाकर निर्धारित बस ठहराव पर रोककर यात्रियों को उतारना व चढ़ाना सुनिश्चित करें। भविष्य में किसी भी कर्मचारी के खिलाफ इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वर्जन
रोहतक रूट पर चलने वाली बसों को गतौली फ्लाईओवर के नीचे से चलने के ओदश दिए गए हैं। कर्मचारी आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद