फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus and truck collide in Jind, Truck Driver died

Accident In Haryana: जींद में रोडवेज बस और ट्रक के की भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत, बस में सवार 50 यात्री घायल

Sat, 26 Nov 2022 10:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

कई घायलों की हालत गंभीर है, जिस कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। डीसी ने हालातों का जायजा लिया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Roadways bus and truck collide in Jind, Truck Driver died
जींद में रोडवेज बस और ट्रक के की भिड़ंत - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में जुलाना के पास सुबह 6 बजे जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर हवेली होटल के पास रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 50 लोग घायल हो गए। जिनमें बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जुलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने 20 लोगों की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीसी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



घायलों का पीजीआई में चल रहा इलाज। अमर उजाला

शनिवार सुबह जींद से रोडवेज बस गुड़गांव के लिए निकली थी। जैसे ही बस जुलाना के निकट जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर हवेली होटल के पास बस पहुंची तो वन वे  होने के कारण ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बस में सवार बच्चे, अध्यापक तथा अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने 20 की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीसी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed