फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rinki won gold in boxing

Jind News: बॉक्सिंग में रिंकी ने जीता गोल्ड

Fri, 16 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rinki won gold in boxing
15जेएनडी02: विजेता ​खिलाड़ी कॉलेज में अध्यापकों के साथ मौजूद। स्रोत: कॉलेज
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिंकी ने अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 14 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय नरवाना में आयोजित प्रतियोगिता में रिंकी ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जीत दर्ज की। महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने कहा कि रिंकी ने मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा साबित करने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed