फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   retired employees will open fronts against the government, ignoring demands

मांगों की अनदेखी करने पर रिटायर्ड कर्मचारी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Sun, 15 Sep 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
retired employees will open fronts  against the government, ignoring demands
राजकीय पेंशनर्ज कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन जिला का सम्मेलन एसोसिएशन के प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुआ। बैठक में एसोसिएशन की पूर्व में की गई गतिविधियों की जानकारी देने के अतिरिक्त निर्णय लिए गए और सरकार से मांग की गई कि रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ किये जा रहे पक्षपात और अनदेखी को छोड़कर रिटायर्ड कर्मचारियों के संगठनों को बुलाकर उनकी मांगों व समस्याओं का शीघ्र समाधान करें, वरना तीन लाख रिटायर्ड कर्मचारी सांझा मोर्चा बनाकर भाजपा के चुनावी खेल को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

भनवाला ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की चिर विलंबित मांगों जैसे 65-70 वर्ष की आयु उपरांत क्रमश: 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत की पेंशन में वृद्धि की जाएं तथा मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार मासिक किया जाएं। फेमिली पेशनर्ज को भी एलटीसी की सुविधा दी जाए। 1 जनवरी 2016 से पूर्व रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारियों की पैंशन रिवीजन में पहले वाली शर्ते न लगाकर 1 जनवरी 2016 की स्थिति अनुसार केंद्र सरकार की तर्ज पर पैंशन रिवाइज की जाएं अर्थात 30 नवंबर 2007 से पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की 1 जनवरी 2016 को की जाने वाली पेंशन रिवीजन में उससे पहले की शर्त न लगाकर 1 जनवरी 2016 की स्थिति अनुसार ही शर्ते लगाई जाएं आदि मांगों की पूर्ति की जाए। बैठक में महेंद्र सिंह जागलान, चंदनराम शर्मा, मदन मलिक, जयसिंह कटारिया, रामकिशन भनवाला, दलबीर रेढू, खजान सिंह खटकड़, मियां सिंह खटकड़, ओम सिंह सांगवान, होशियार सिंह गिल, प्रो. बलवान सिंह पेगां, प्रो. जयवीर ढांडा, जयनारायण जिलेदार, रणधीर मलिक, सत्यनारायण शर्मा, हरिचंद आसन, नफे सिंह रेढू, परवार सिंह बूरा, रामचंद्र डाहौला, ईश्वर सिंह निर्जन और भूपेंद्र आदि रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed