फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Report of 333 people, 27 including a doctor found infected

Jind News: 333 लोगों की मिली रिपोर्ट, एक चिकित्सक समेत 27 मिले संक्रमित

Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Report of 333 people, 27 including a doctor found infected
जींद। जिले में लगातार चिकित्सक कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में आरएमओ का चार्ज देख रहे एक चिकित्सक मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। बुधवार को जिस नए चिकित्सक को आरएमओ का चार्ज दिया गया है, वह भी संक्रमित हो गए हैं। अब तक तीन चिकित्सक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि बुधवार को जिले के 333 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 27 लोग संक्रमित मिले, जिनमें से एक चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके चलते जिला में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 287 रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 240 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक विभाग द्वारा 539357 सैंपल लिए गए हैं। विभाग को अबतक 25,658 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिला में 553 मौतें भी हो चुकी हैं। जबकि कोरोना को मात देकर 25,034 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिला में एक्टिव केसों की संख्या 71 है। वहीं 13 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 324 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डा. मंजू कादियान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को चाहिए कि वो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करें। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed