फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Remand of two accused extended for two days in PPP case

पीपीपी के मामले में दो आरोपियों का बढ़ा दो दिन का रिमांड

Wed, 30 Mar 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Remand of two accused extended for two days in PPP case
परिवार पहचान पत्र में पैसे लेकर आय व अन्य विकल्प बदलने के आरोपी हिसार जिले के गांव दुर्जनपुर निवासी मिक्कू व उसके ऑपरेटर राजू को अदालत में पेश कर दो दिन के लिए दोबारा से रिमांड पर लिया। इसमें सीआईए ने तर्क दिया कि आरोपियों ने अब तक गिरोह में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है। जिसके चलते रिमांड की अवधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मिक्कू से नागरिक संसाधन सूचना विभाग क्रीड की वेबसाइट को खोलकर परिवार पहचान पत्र का डेमो करवाया। जहां पर मिक्कू ने कुछ ही मिनट में वेबसाइट पर परिवार पहचान पत्र में बदलाव के लिंक को खोल दिया। अभी तक आरोपी मिक्कू से पूछताछ में नरवाना के हरि नगर निवासी बंटी व गांव डूमरखां कलां निवासी सुनील का नाम सामने आया है। इस मामले में सुनील को पहले ही फतेहाबाद पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए थाना प्रभारी अनूप ने बताया कि आरोपियों से गिरोह में शामिल दूसरे आरोपियों के अलावा आईडी में बदलाव करवाने वाले लोगों के बारे में पूछताछ बाकी है। जिन आरोपियों के अब तक नाम सामने आए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे है। इस मामले में एक आरोपी न्यू कृष्णा कालोनी निवासी यशवीर को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed