{"_id":"6ad3c53173e382d0c201c788","slug":"remand-of-madanlal-accused-in-sons-murder-extended-until-october-19-jind-news-c-199-1-sroh1006-162313-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेटे के हत्यारोपी मदनलाल का 19 अक्तूबर तक बढ़ा रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेटे के हत्यारोपी मदनलाल का 19 अक्तूबर तक बढ़ा रिमांड
विज्ञापन
जींद। तलोडा गांव में अपने इकलौते बेटे मुरारीलाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मदनलाल का पुलिस रिमांड अदालत ने 19 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, ताकि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद की जा सके।
शनिवार दोपहर बाद सीआईए की टीम तलोडा गांव पहुंची और पिस्तौल की तलाश में तालाब में सर्च अभियान चलाया। मौके पर जेसीबी मंगवाई और उसके बाद टीम जेसीबी के साथ तालाब में उतरी, लेकिन करीब दो घंटे तक चले अभियान के बावजूद पुलिस को हथियार नहीं मिला। अब पुलिस रविवार को दोबारा पिस्तौल की तलाश करेगी। यदि पिस्तौल नहीं मिला तो तालाब को खाली करवाया जाएगा, उसके बाद पिस्तौल को ढूंढा जाएगा। हालांकि पुलिस ने आरोपी की कार बरामद कर ली है। गौरतलब है कि 14 अक्तूबर की रात तलोडा गांव में मदनलाल ने अपने इकलौते बेटे मुरारीलाल की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।