{"_id":"618029e6d0c6076478263d65","slug":"relief-in-festive-season-mini-bypass-opened-jind-news-rtk6287724164","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में मिली राहत, मिनी बाईपास को खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में मिली राहत, मिनी बाईपास को खोला
विज्ञापन
अंडरपास से निकलते वाहन। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिछले करीब 20 दिनों से बंद मिनी बाईपास को अब अस्थायी रूप से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि शेड लगाने का काम अभी बाकी है, लेकिन यह दिवाली के बाद ही किया जाएगा।
दरअसल मिनी बाईपास गोहाना रोड, सफीदों रोड से रोहतक रोड, भिवानी रोड व हांसी रोड से जोड़ता है। इस पर काम चलने के कारण लोगों को रानी तालाब व देवीलाल चौक से होकर जाना पड़ रहा था। त्योहारी सीजन के कारण रानी तालाब से लेकर देवीलाल चौक तक जाम की स्थित रहती है। दरअसल दिवाली के चलते पुलिस ने बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। इसके चलते रानी तालाब पर ही ऑटो व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। यहां भारी भीड़ होने के कारण, कई बार लोगों का विवाद भी हो रहा है।
लंबे समय से चल रही थी मांग
इसको लेकर शहर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग ने यहां काम बंद कर अस्थायी राहत दे दी है। इससे लोगों को त्योहार के समय में अनावश्यक भीड़ में फंसने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
खोल दिया है रास्ता
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरुण खुराना ने कहा कि यहां अभी फ्रेम लगे हैं, शीट लगाई जानी बाकी है, लेकिन लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में रास्ता खोल दिया है बाकी काम दिवाली के बाद किया जाएगा।