{"_id":"61b399e7ad4f1662207bc73a","slug":"release-of-merit-list-of-ug-courses-by-conducting-physical-counseling-jind-news-rtk632359945","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल काउंसिलिंग कराकर यूजी कोर्सों की मेरिट सूची की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल काउंसिलिंग कराकर यूजी कोर्सों की मेरिट सूची की जारी
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के लिए पहुंचे विद्यार्थी।
- फोटो : Jind
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्स में खाली पड़ी सीटों के लिए शुक्रवार को फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी हुई। जिन विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट में नाम आया है, उन्हें शुक्रवार रात 12 बजे तक दाखिला फीस जमा करवाने का समय रहेगा।
जींद स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में बीएससी नॉन-मेडिकल संकाय में सामान्य कैटेगरी में उच्चतम मेरिट लिस्ट 89.40 पर और न्यूनतम मेरिट लिस्ट 74.80 प्रतिशत पर रही। वहीं बीए इंग्लिश ऑनर्स संकाय में सामान्य कैटेगरी में मेरिट लिस्ट 96.30 प्रतिशत पर रही। बीए ज्योग्राफी ऑनर्स संकाय में सामान्य कैटेगरी में 94.00 प्रतिशत पर मेरिट लिस्ट रही। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में ज्योग्राफी ऑनर्स संकाय में उच्चतम मेरिट लिस्ट 96.6 प्रतिशत और न्यूनतम मेरिट लिस्ट 78.4 प्रतिशत पर रही। वहीं इंग्लिश ऑनर्स संकाय में उच्चतम मेरिट लिस्ट 92 प्रतिशत और न्यूनतम मेरिट लिस्ट 82.2 प्रतिशत रही। गौरतलब है कि यूजी कोर्स में दाखिले के लिए अगस्त महीने में दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान दो बार मेरिट लिस्ट व फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए गए। लेकिन फिर भी ज्यादातर कॉलेजों में यूजी कोर्स में सीटें खाली बची हुई हैं। इसके लिए नौ दिसंबर तक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस बार विद्यार्थी यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कॉलेजों में मेडिकल व नॉन-मेडिकल संकाय में सीटें बची हुई हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजकीय महिला कॉलेज में बीए इंग्लिश ऑनर्स में एक, बीएसी मेडिकल संकाय में एक, बीसीए में छह, बीकॉम ऑनर्स में आठ, बीकॉम में 32 और बीएससी नॉन-मेडिकल में 44 सीट बची हुई हैं। वहीं राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम संकाय में सात, बीएससी मेडिकल संकाय में 55 और बीएससी नॉन-मेडिकल संकाय में 53 सीटें खाली बची हुई हैं। लेकिन शुक्रवार को हुई खाली सीटों की फिजिकल काउंसिलिंग में भी कम ही विद्यार्थी पहुंचे। ऐसे में यूजी कोर्स में सीटें खाली बची रह सकती हैं।
निर्धारित सीटों पर आवेदन आए थे ज्यादा
जींद स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में साढ़े आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए संकाय में 500 सीटों पर 6555, बीकॉम संकाय में 280 सीटों पर 444, बीएससी नॉन-मेडिकल में 300 सीटों पर 660, बीएससी मेडिकल संकाय में 150 सीटों पर 280, बीसीए में 60 सीटों पर 326, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 139, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 167 आवेदन आए थे। राजकीय महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों में 3688 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में बीए संकाय में 400 सीटों पर 2644, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 40 सीट पर 62, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 40 सीट पर 93, बीकॉम संकाय में 200 सीटों पर 217, बीकॉम ऑनर्स में 40 सीटों पर 58, बीएससी मेडिकल में 60 सीटों पर 193, बीएससी नॉन-मेडिकल में 160 सीटों पर 333, बीसीए संकाय में 60 सीटों पर 88 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज जींद की प्राचार्य शीला दहिया ने बताया कि यूजी कोर्स में खाली सीटों के लिए शुक्रवार को फिजिकल कांउसिलिंग के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया था, वह विद्यार्थी शुक्रवार रात अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। अगर उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल नहीं बढ़ाया तो अब यूजी कोर्स में दाखिले नहीं होंगे।