फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raped the girl student, also made obscene video, case registered

छात्रा से दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो भी बनाया, मामला दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raped the girl student, also made obscene video, case registered
जींद। नरवाना क्षेत्र के गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। नरवाना गढ़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी है। उनके पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी के साथ पिछले साल 22 दिसंबर दोपहर को दुष्कर्म किया। युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो तथा फोटो बना लिए। वीडियो व अश्लील फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर दोबारा फरवरी में आरोपी उसकी बेटी को धनौरी ले गया। वहां भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो व फोटो वायरल करने के नाम पर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत में कहा गया कि 22 अप्रैल को आरोपी युवक ने छात्रा को नरवाना बुलाकर होटल में उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। जिसमें गांव के ही दूसरे युवक ने भी सहयोग किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। नरवाना से लौटने के बाद उसकी बेटी ने परिजनों इस बारे में बताया। डीएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed