फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ram and Ravana become real brothers in Saini Ramlila

सैनी रामलीला में सगे भाई बनते हैं राम और रावण

Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ram and Ravana become real brothers in Saini Ramlila
रामलीला में राम का अभिनय करने वाले सूर्यदेव व रावण की भूमिका में उनके बड़े भाई अभिमन्यु सैनी। संव - फोटो : Jind
जींद। जिले में अलग-अलग जगहों पर चल रहीं रामलीलाएं अपना इतिहास संयोजए हुए हैं। इनमें से एक है पुरानी सब्जी मंडी चौक स्थित सैनी रामलीला। 1984 में समाज के कुछ लोगों ने यूं ही योजना बनाते हुए रामलीला का मंचन शुरू किया था, लेकिन आज इसमें 60 से अधिक कलाकार जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सैनी रामलीला से जुड़े सभी कलाकार सिर्फ भगवान की अनुभूति के लिए रामलीला करते हैं। इसके लिए कोई भी पैसे नहीं लेते। रामलीला की सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें राम व रावण का किरदार सगे भाई निभा रहे हैं। राम की भूमिका निभाने वाले सूर्यदेव सैनी हैं और उनके बड़े भाई अभिमन्यु सैनी रावण की भूमिका निभाते हैं। दोनों ही भाई कॉमन सर्विस सेंटर चलाते हैं। रामलीला समिति के प्रधान विक्की सैनी बताते हैं कि शुरू से ही सैनी रामलीला की अपनी अलग छाप है। शुद्ध रूप से रामायण का मंचन यहां होता रहा है। सभी कामकाजी लोग इसमें भूमिकाएं निभाते हैं और अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दस दिन अलग तरह से जीवन जीते हैं कलाकार
रामलीला में राम की भूमिका निभाने वाले सूर्यदेव सैनी बताते हैं कि यूं तो हर साल यही भूमिका निभाने के कारण जीवन में कई प्रकार के बदलाव आए हैं। लेकिन रामलीला मंचन के दस दिन तक सभी कलाकार खुद से ही असामान्य जीवन जीते हैं। सभी कलाकार सात्विक भोजन करते हैं। किसी प्रकार के व्यसन से दूर रहते हैं और जमीन पर ही सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी में नौकरी के साथ रामलीला
सूर्यदेव सैनी बताते हैं कि सभी कलाकार कामकाजी हैं। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले प्रीतम सैनी का कपड़े का काम है। निजी कंपनी में काम करने वाले अरुण सैनी सीता बनते हैं तो हनुमान का पात्र बनकर मंचन करने वाले राजदीप सैनी भी निजी कंपनी में काम करते हैं।

चार दिन पहले बनी योजना और समाज ने शुरू कर दी रामलीला
सूर्यदेव सैनी के अनुसार इस बार कोरोना के कारण काफी कुछ बदल गया है। ऐसे में रामलीला के मंचन को लेकर कोई योजना पहले से नहीं बनी। चार दिन पहले ही समाज के लोगों ने चर्चा की तो दानियों ने आगे आकर रामलीला का मंचन शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed