फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajya Sabha member performed puja at Mata Bhramari Shaktipeeth

Jind News: माता भ्रामरी शक्तिपीठ में राज्यसभा सदस्य ने की पूजा

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member performed puja at Mata Bhramari Shaktipeeth
19जेएनडी08: माता भ्रामरी शक्तिपीठ पहुंचे राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश
उचाना। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने गुप्त नवरात्र के छठे दिन देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी शक्तिपीठ में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पुजारी अभि कौशिक से आशीर्वाद लिया, जबकि भाजपा नेता पंडित दीपक बुडायन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई। नरेश बंसल ने कहा कि वह नियमित रूप से माता भ्रामरी शक्तिपीठ में दर्शन के लिए आते हैं और यहां उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि गुप्त नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने शक्तिपीठ को हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बताया। इस अवसर पर गुरुग्राम के पार्षद अमित राज भड़ाना भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed