फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajbala's book 'Sour Sweet Dreams' released

Jind News: राजबाला की पुस्तक खट्टे-मीठे ख्वाब का विमोचन

Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajbala's book 'Sour Sweet Dreams' released
28जेएनडी15: राजबाला की पुस्तक खट्टे-मीठे ख्वाब का विमोचन करते हुए। स्रोत: आयोजक
जींद। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने लेखिका राजबाला की पुस्तक खट्टे-मीठे ख्वाब का विमोचन किया। इस अवसर पर धर्मवीर, प्राचार्य सुरेश कुमार और लेखिका मंजू मानव भी मौजूद रहीं। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हरियाणा में साहित्य सृजन ने नई गति पकड़ी है। विशेष रूप से हरियाणवी भाषा में बड़ी संख्या में साहित्य की रचना हुई है। उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा हरियाणवी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे नए रचनाकारों को लिखने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। लेखिका राजबाला ने कहा कि वह भी अकादमी की हरियाणवी मुहिम से प्रेरित होकर हरियाणवी भाषा में नई पुस्तक लिख रही हैं, जो जल्द ही प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राजबाला की पहचान हरियाणा की प्रमुख कवयित्रियों में होती है और उनकी कविताएं प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न साहित्यिक मंचों पर सराही जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed