फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raised demand to build primary school

प्राथामिक विद्यालय बनवाने की उठाई मांग

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to build primary school
लाइनपार बस्ती में प्राथमिक स्कूल बनवाने की मांग को लेकर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते लो - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। लाइन पार वार्ड 12 और 13 में प्राथामिक विद्यालय बनवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद लाठर ने कहा कि जुलाना की लाइनपार कालोनी में प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित रहते हैं, क्योंकि लाइनपार कालोनी में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब लोग ज्यादा रहते हैं और शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चें को रेलवे लाइन क्रॅास करनी पड़ती है। ऐसे में अभिभावकों को रेलवे लाइन क्रास करते समय हादसा हो जाने का डर बना रहा हैं। इस कारण वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते।
लाठर ने कहा कि जुलाना की लाइनपार में तीन वार्डों के लोग रहते हैं। जिसमें वार्ड नंबर 12, 13 और 1 पड़ता हैं। यहां पर निमभन वर्ग के लोग अपना जीवन यापन दिहाड़ी, मजदूरी करके करते हैं। इससे केवल उनका रोजी रोटी का ही काम चलता है। जुलाना की पुरानी अनाजमंडी में बच्चों का प्राथमिक स्कूल हैं। यहां पर लाइनपार कालोनी के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए रेलवे लाइन को क्रॅास करना पड़ता है। कई बार तो बच्चों के स्कूल टाइम के दौरान यहां पर एक या दो मालगाड़ी खड़ी रहती हैं। लाठर ने बताया कि स्कूल में समय पर पहुंचने के लिए छोटे छोटे बच्चे मालगाड़ी के नीचे से होकर गुजरते हैं। अगर इस दौरान कोई पैसेंजर या एक्सप्रैस गाड़ी की क्रॅासिंग होती है तो कोई भी बड़ा हादसा बच्चों के साथ घटित हो सकता है। जब कि जुलाना के रेलवे स्टेशन पर दूसरी तरह आने जाने के लिए कोई पुल की व्यवस्था भी नहीं हैं। लगभग साढ़े 5 हजार के करीब लोग लाइनपार बस्ती में रहते हैं। ऐसे में यहां पर प्राथमिक स्कूल होना अनिवार्य हैं। इसलिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को एक मांग पत्र भेजकर जुलाना के वार्ड 1,12 और 13 के बच्चों के लिए प्राथमिक स्कूल बनवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ पंजाबी सभा के प्रधान सुदर्शन चौटानी, जयनारायण रोहिल्ला, जनहित पर्यावरण सेवा समिति के प्रधान गुरदार मिस्त्री, सुरेंद्र खटकड़ वकील, जगदीश नायक, राजेश नायक, वार्ड 13 के पार्षद राकेश, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, रणबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed