फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railway underpass serves as a route for 20 villages, yet lacks lighting

Jind News: रेलवे अंडरपास से 20 गांवों का रास्ता, लेकिन रोशनी का इंतजाम नहीं

Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Railway underpass serves as a route for 20 villages, yet lacks lighting
शहर के रेलवे अंडरपास के नीचे लाइटें नहीं होने से 20 गांवों के वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंडरपास में अंधेरा छाया रहता है, जिससे हादसों का खतरा रहता है। कुछ दिन पहले भी अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण एक लोडिंग ट्रक दीवार में जा घुसा थ्। गनीमत रही कि चालक को चोटें नहीं आई लेकिन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि उचाना मंडी से खापड़, कोथ कलां, कोथ खुर्द, भौंगरा, बुडायन, कापड़ो, मखंड, संदलाना, बनभौरी, बरवाला, उचाना खुर्द, काकड़ौद, नचार खेड़ा, दुर्जनपुर, उदयपुर, लितानी, दरौली खेड़ा, सूरबरा, मंगलपुर, डोहाना खेड़ा, बडनपुर, सुंदरपुरा समेत 20 गांवों के सैकड़ों वाहन चालक अंडरपास से गुजरते हैं। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात में अंधेरे के कारण उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है।
विज्ञापन



ऊपर का रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी
रेलवे अंडरपास के ऊपर से गुजरने वाला रास्ता बंद होने के कारण पैदल लोगों के पास इसी मार्ग से आने-जाने का विकल्प बचता है। इससे पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय अंधेरे में पैदल चलने वालों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

अंधेरे के कारण होती है परेशानी : विकास
विकास सफा खेड़ी ने कहा कि देर शाम को अगर रेलवे फाटक के उस पार जाना पड़े तो अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ऊपर रेलवे लाइन है और नीचे अंधेरा, इससे पैदल आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। ऐसे में यहां हादसे होने का खतरा बना रहता है। कई महीने पहले अंडरपास में लाइटें लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक लाइटें नहीं लगी हैं।

--------------

जल्द से जल्द लगाई जाएं लाइटें : वीरेंद्र कौशिक

जेजेपी के उचाना हलका प्रधान वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि अंडरपास के नीचे जल्द से जल्द लाइटें लगाने का काम किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो। नवरात्र शुरू हो गए हैं और ऐसे में बनभौरी जाने वाले श्रद्धालुओं का भी इसी रास्ते से आना-जाना हो रहा है, क्योंकि काफी संख्या में श्रद्धालु रात को भी पैदल जाते हैं। अंडरपास में लाइटें लगेंगी तो रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा।
-----------
वर्जन
नगर पालिका चेयरमैन विकास काला ने कहा कि रेलवे अंडरपास में लाइटें लगवाने को लेकर टेंडर जारी हो गया है, जल्द ही लाइटें लगाई जाएंगी।

---------
वर्जन
एसडीएम सुमन यादव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। मामले को टेकअप करेंगी और संबंधित अथॉरिटी से बात कर लाइटों को लगवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन
10उचाना01, 02, 03 :

10उचाना05 : विकास सफाखेड़ी।
10उचाना06 : वीरेंद्र कौशिक, जेजेपी हलका प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed