{"_id":"5e0ce0478ebc3e8820438a27","slug":"railway-made-travel-expensive-on-new-year-jind-news-rtk535165832","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर रेलवे ने महंगा किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर रेलवे ने महंगा किया सफर
विज्ञापन
नए साल में रेलवे ने यात्रियों का सफर महंगा कर दिया है। एक जनवरी से रेलवे का किराया प्रति किलोमीटर एक पैसे से चार पैसे बढ़ गया है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी के हिसाब से किराया लिया जाएगा।
स्लीपर क्लास सामान्य में एक पैसे प्रति किलोमीटर, प्रथम श्रेणी सामान्य में एक पैसे प्रति किलोमीटर, द्वितीय श्रेणी सामान्य में एक पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की गई है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में गैर वातानुकूलित शयनयान में दो पैसे प्रति किलोमीटर, द्वितीय श्रेणी में दो पैसे प्रति किलोमीटर, प्रथम श्रेणी में दो पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी हुई है। एसी कोच में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराये में बढ़ोतरी की गई है। इस प्रकार एक हजार किलोमीटर की यात्रा करने पर साधारण श्रेणी में दस रुपये, मेल-एक्सप्रेस की गैर वातानुकूलित श्रेणी में 20 रुपये और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित श्रेणी में 40 रुपये ज्यादा किराया देना होगा।
20 एक्सप्रेस ट्रेन जाती हैं जींद जंक्शन से
जींद जंक्शन से दिनभर में लगभग 60 ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें 40 पैसेंजर ट्रेनें हैं। 20 एक्सप्रेस ट्रेनेें चलती हैं। जींद जंक्शन से दिनभर में लगभग 20 हजार यात्री सफर करते हैं। जींद से लगभग तीन हजार व्यापारी दिल्ली व लुधियाना से सामान लाते हैं। इस दौरान वे ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते हैं, जिससे व समय पर अपने निर्धारित स्थान पर जाकर समय से सामान लेकर वापस जींद लौट सकें। इस प्रकार व्यापारियों को अब रेलवे द्वारा बढ़ाया हुआ किराया ही देना होगा।
विज्ञापन
रेलवे ने बढ़ाया किराया
रेलवे द्वारा किराया में बढ़ोतरी की है। प्रति किलोमीटर के हिसाब से एक पैसे से लेकर चार पैसे बढ़ाए गए हैं। यह किराया एक जनवरी से लागू किया गया है। अब यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया ही देना होगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। इस प्रकार अब रेल में थोड़ा बहुत किराया बढ़ाया गया है। बसों की अपेक्षा ट्रेनों में यात्रा अब भी सस्ती है।
विक्रम, रिर्जवेशन विंडो अधिकारी, जींद जंक्शन।