फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raid on two medical stores on complaint of selling MTP kit

एमटीपी किट बेचने की शिकायत पर दो मेडिकल स्टरों पर मारा छापा

Wed, 25 Aug 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Raid on two medical stores on complaint of selling MTP kit
दो मेडिकल स्टोर पर औषधि नियंत्रक टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

एमटीपी किट व नशे की दवाइयां रखने की मिली थी शिकायत
नहीं मिली एमटीपी किट, अन्य दवाइयों में मिली काफी अनियमितताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला औषधि नियंत्रक डॉ. मनदीप मान की टीम ने बुधवार रात को लगभग साढ़े सात बजे भिवानी रोड स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। डॉ. मान को सूचना मिली थी कि इन दोनों मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट व नशे की दवाइयां बेची जाती हैं। जांच में इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अन्य दवाइयों के स्टॉक में काफी अनियमितताएं मिली हैं। अब इन मेडिकल स्टोर संचालकों नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद इनके लाइसेंस रद्द भी हो सकते हैं।

कई दिन से जिला औषधि नियंत्रक डॉ. मनदीप मान को शिकायतें मिली रही थी कि भिवानी रोड स्थित कुलदीप मेडिकल हाल व सुरेश मेडिकल हाल पर एमटीपी किट के अलावा नशे की दवाइयां बेची जा रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर डॉ. मनदीप मान के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार रात को लगभग साढ़े सात बजे दोनों मेडिकल स्टोर पर दस्तक दी। जांच में मेडिकल स्टोर पर कोई एमटीपी किट तथा नशे की दवाइयां नहीं मिली, लेकिन स्टोर में अन्य कुछ दवाइयां ऐसी मिली, जो प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा स्टॉक का भी सही तरीके से मिलान नहीं हो रहा था। डॉ. मनदीप मान से कहा कि दोनों स्टोर संचालकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगे जाएंगे। यदि उनके जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो इनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
25जेएनडी 45 : मेडिकल स्टोर पर जांच करते जिला औषधि नियंत्रक डॉ. मनदीप मान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed