{"_id":"6ad3c396980ad48d100729b9","slug":"rahul-proved-the-election-commission-to-be-a-thief-vijender-jind-news-c-199-1-sroh1009-162329-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने चुनाव आयोग को चोर साबित किया: विजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने चुनाव आयोग को चोर साबित किया: विजेंद्र
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र ढाठरथ ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरकर जनता के सामने उनकी सच्चाई उजागर की है। देश की जनता अब भाजपा को संदेह की नजर से देखने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनभावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि वोट चोरी के सहारे सत्ता में आई है।
शनिवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत पिल्लूखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वोट चोरी के मुद्दे को जनता के बीच उठाने पर जोर दिया गया।
विजेंद्र ढाठरथ ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, सांसद प्रतिनिधि वजीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम कुंडू, रणबीर भुसलाना, नरेश जांगड़ा, देवी सिंह रहीं।