फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Questions raised over RFID cards on roads and municipal surveillance.

Jind News: आरएफआईडी कार्ड सड़कों पर, नप की निगरानी पर उठे सवाल

Wed, 14 Jan 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over RFID cards on roads and municipal surveillance.
13जेएनडी26: सड़क किनारे पड़ा आरएफआईडी कोड वाला कार्ड। संवाद।
नरवाना। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से घर-घर आरएफआईडी कोड वाले कार्ड लगाए गए थे ताकि प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा उठाया जा सके। अब यही कार्ड शहर की सड़कों, गलियों और नालियों के पास पड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों ने इन कार्डों को उखाड़कर फेंक दिया गया है जिससे नगर परिषद की इस योजना की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर परिषद ने कुछ समय पहले शहर में सर्वे कराकर प्रत्येक घर और दुकान के बाहर आरएफआईडी कार्ड लगवाए थे। इसका उद्देश्य यह था कि जब कचरा गाड़ी किसी गली में पहुंचे तो आरएफआईडी के माध्यम से यह सुनिश्चित हो सके कि हर घर से कचरा उठाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों को आशंका है कि कोई आरएफआईडी कार्ड लगने के बाद उन्हें हर महीने कोई अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा। इसी डर के चलते कई लोगों ने अपने घरों के बाहर लगे कार्ड उखाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में जगह-जगह पड़े आरएफआईडी कार्ड न केवल व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं बल्कि स्वच्छता अभियान पर भी असर डाल रहे हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मंशा से शुरू की गई यह योजना लोगों की आशंकाओं और जागरूकता की कमी के कारण उलझती नजर आ रही है।


------------------------------------------

नगर परिषद की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए आरएफआईडी कोड वाले कार्ड लगाए गए थे लेकिन कुछ लोग इन्हें उखाड़कर फेंक रहे हैं। लोगों के बीच यह भ्रम फैला हुआ है कि इन कार्डों के कारण उन्हें अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वहीं, जब टीम दोबारा कार्ड लगाने जाती है तो लोग उनसे झगड़ा करने लगते हैं। शहरवासियों से अपील की कि यह कार्ड उनकी सुविधा और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ही लगाए गए हैं इसलिए सहयोग करें। –सुदीप, एसआई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article