फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pushed into prostitution after getting married by showing fake divorce letter

Jind News: फर्जी तलाक पत्र दिखा शादी करके देह व्यापार में धकेला

Wed, 19 Jun 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pushed into prostitution after getting married by showing fake divorce letter
जुलाना। पहली पत्नी से तलाक होने का फर्जी शपथ पत्र देकर महिला से शादी करने और देह व्यापार करवाने पर जुलाना थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2021 में भिवानी के रहने वाले लक्ष्मी नारायण के साथ हुई थी। शादी के दौरान लक्ष्मी नारायण ने शपथ पत्र दिया था कि उनका पहली पत्नी के तलाक हो चुका है। शादी के बाद से लक्ष्मी नारायण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसको नशीला पदार्थ देकर कमरे में बंद करने लगा। इस दौरान कुछ बाहरी लोगों को उसके साथ संबंध बनाने के लिए भेजने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी और जान से मारने की धमकी देकर उसको स्थायी तौर पर कमरे में बंधक देह व्यापार करवाया जाने लगा। इसमें उसके पति के साथ अन्य परिजनों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि भिवानी निवासी लक्ष्मी नारायण, उसका भाई अशोक, जुलाना निवासी सरोज, मुंबई निवासी सजना, हिसार निवासी शशिबाला ने उसको देह व्यापार के लिए मजबूर किया। जब वह आरोपियों के चंगुल से निकली तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed