फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab Mail and Jammu Tawi Express canceled, passengers upset

पंजाब मेल और जम्मूतवी एक्सप्रेस रही रद्द, यात्री परेशान

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail and Jammu Tawi Express canceled, passengers upset
जींद। पंजाब के फिरोजपुर मंडल में किसानों द्वारा सोमवार को रेलवे ट्रैक पर बैठने के बाद मंगलवार को बठिंडा-दिल्ली मार्ग पर भी जींद से होते हुए जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहीं। इन दो ट्रेनों में पंजाब मेल एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल थी। अचानक से ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जींद जंक्शन पर काफी देर तक इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा और कुछ यात्रियों को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर सोमवार को फिरोजपुर मंडल में काफी संख्या में किसान रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गए थे। इसकी सूचना मिलते ही उस साइड से दिल्ली और दूसरे रेल मार्गों पर जाने वाली ट्रेनों को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया था। रद्द की गई ट्रेनों में बठिंडा से जींद होते हुए दिल्ली को जाने वाली दो ही एक्सप्रेस ट्रेन थी। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन यात्रियों ने इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों को बुक करवाया हुआ था उन्हें पंजाब के अलावा दूसरी जगहों से आने वाली ट्रेन में बैठकर ही सफर करना पड़ा। जींद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठ जाने के बाद पंजाब की तरफ से आने वाली और जींद होते हुए दिल्ली जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं। इन दो ट्रेनों में पंजाब मेल और जम्मूतवी ट्रेन शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed