फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public Works Department's investigation in Rohtak road collapse case

रोहतक रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण विभाग की जांच पर रार

Thu, 09 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Public Works Department's investigation in Rohtak road collapse case
रोहतक रोड धंसने से बने गड्ढे का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जुलाई में बारिश के बाद रोहतक रोड धंसने के मामले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा एनआईटी कुरुक्षेत्र से करवाई गई जांच के मामले में अब विभागों के बीच रार शुरू हो गई। नगर परिषद जहां पहले ही इस जांच पर सवाल उठ रही है, ऐसे में अब जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने लोकनिर्माण विभाग से सड़क निर्माण का पूरा ब्योरा मांगा है। इसी के आधार पर तय होगा कि सड़क का निर्माण किस प्रकार किया। वहीं लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाई गई जांच पर डीएमसी ने कहा कि विभाग खुद इस मामले में पार्टी है। ऐसे में डीसी नरेश कुमार ने थर्ड पार्टी जांच के आदेश दिए हैं और अब इसी के अनुसार जांच होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुलाई में आई बारिश में रोहतक रोड बनने के करीब एक महीने बाद ही धंस गया था। इसका निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है और यहां नगर परिषद द्वारा बरसाती पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाले गए हैं। इसकी एवज में नगर परिषद द्वारा लोकनिर्माण विभाग को करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। ऐसे में अब नगर परिषद यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जिस बीटी बिल की एवज में राशि ली गई है, उसके अनुसार काम हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में लोकनिर्माण विभाग का बचाव
वहीं नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार लोकनिर्माण विभाग ने अपने स्तर पर कुरुक्षेत्र एनआईटी से जांच करवाई है। इसमें सड़क धंसने का मुख्य का पानी का रिसाव बताया गया है। जब निरीक्षण में ऐसा लग रहा है कि सड़क धंसने के कारण ही पाइपलाइन भी टूटी है। जांच लोकनिर्माण विभाग द्वारा करवाई गई है, ऐसे में उसका बचाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा सवाल
वहीं नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सड़क धंसने पर बड़ा सवाल उठा रहे हैं। सवाल यह है कि रोहतक रोड पर तो पाइपलाइन में रिसाव के कारण सड़क धंस सकती है। लेकिन मिनी बाईपास पर तो काई पाइपलाइन भी नहीं है। यहां भी सड़क धंसी है। ऐसे में इन विभागों का मानना है कि चूक लोकनिर्माण विभाग से हुई है।
तय की जाएगी जवाबदेही
पहले दिन से ही अधिकारी एक दूसरे पर टाल रहे हैं। लेकिन ऐसे काम नहीं चलेगा। जवाबदेही तय होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी जांच कर रही है।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक जींद।
आठ अधिकारियों व कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज
वहीं इस मामले में अगस्त महीने में विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी द्वारा जांच की गई थी। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के तीन, नगर परिषद के तीन व लोकनिर्माण विभाग के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। ऐसे में इन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

मांगी गई है जानकारी
लोकनिर्माण विभाग से रोहतक रोड की डीपीआर की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही निरीक्षण व जांच का औचित्य है। डीसी द्वारा थर्ड पार्टी जांच के आदेश किए गए हैं। जांच करवाई जा रही है।
संजय बिश्नोई, डीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed